GA4-314340326 राजाडेरा के चमघटी में भूमि विवाद में दबंगों ने महिलाओं को पीटा

राजाडेरा के चमघटी में भूमि विवाद में दबंगों ने महिलाओं को पीटा

अनगड़ा थाना में पीड़ीत महिलाएं
angara(ranchi)  अनगड़ा थाना के राजाडेरा पंचायत क्षेत्र के चमघटी में गुरूवार को जमीन विवाद को लेकर 5 महिलाओं की पिटाई की गई। आरोप है कि यहां एक भूखंड पर कब्जा करने को लेकर शमशेर अंसारी, सिद्दीक अंसारी, बबलू अंसारी, मजहर अंसारी, इश्तियाक अंसारी, सबी अंसारी, एनामुल अंसारी, सहित अन्य ने सालो देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी व छोटी देवी की पिटाई दी। उन्हें गंदी गंदी गालियां दी, अपशब्द बोला व जमीन से खदेड़ भगाया। सालो देवी उर्फ राबड़ी देवी ने अनगड़ा थाना में आवेदन देकर न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने सभी महिलाओं का प्राथमिक उपचार अनगड़ा सीएचसी में करवाया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
वीडीओ देखे: 0

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने