GA4-314340326 डालसा ने जोन्हा में चलाया विधिक जागरूकता अभियान

डालसा ने जोन्हा में चलाया विधिक जागरूकता अभियान

 

विधिक जागरूकता अभियान चलाते
Angara (Ranchi)  डालसा व जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा जोन्हा में विधिक जागरूकता डोर टू डोर कैंपेन का आयोजन किया गया। मौके पर ग्रामीणों को कानुन से संबंधित जानकारी दिया गया। जमीन विवाद, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, बाल श्रमिक, बाल विवाह, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नशा, सड़क दुघर्टना, दुष्कर्म आदि से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार रुप से बताया गया। अधिवक्ता शिवानी सिंह एवं प्रभाकरण मुण्डा ने पोक्सो एक्ट एवं घरेलू हिंसा पर विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी अपने-अपने बातों को रखा है, उनसे शिकायत संबंधित आवेदन भी लिया गया. पीएलवी ने आगामी 09 सितम्बर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में पीएलवी बेबी सिन्हा, लता कुमारी, तारा मिंज, मुन्नी देवी, राजा वर्मा, दुर्गा शंकर सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने