GA4-314340326 जोन्हा फाल को विकसित कर टाटा रोड से जोड़ने की हो रही कवायद: सुदेश कुमार महतो

जोन्हा फाल को विकसित कर टाटा रोड से जोड़ने की हो रही कवायद: सुदेश कुमार महतो

शिलान्यास करते सुदेश कुमार महतो
angara(ranchi) प्रखंड के गुड़ीडीह में रविवार को बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सिल्ली विधायक सुदेश महतो के द्वारा किया गया। मौके पर बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 55 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण किया जायेगा। विधायक ने आश्वस्त किया कि भवन बन जाने के बाद यहां 24 घंटे प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य केंद्रों की उपयोगिता काफी बढ़ गई है।  शीघ्र ही मध्य विद्यालय हेसलाबेड़ा व गौतमधारा को स्मार्ट क्लास में जोड़ा जायेगा। जोन्हा फाल को विकसित तथा टाटा रोड से जोड़ने के लिए राहे से कोयनारडीह सड़क को पथ निर्माण विभाग में हस्तांतरण कराया जायेगा। मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, पंसस दिलीप बेदिया, संजय सिद्धार्थ, मुखिया विजय उरांव, सत्यदेव मुंडा, सीताराम साहू, राजू महली, विक्रम हजाम, शंभुनाथ महतो, विरेंद्र सिंह भोगता, चारी उरांव, मोहसिन खान, सज्जाद आलम, महावीर महतो, मोहन महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने