GA4-314340326 लांदुपडीह को आदर्श गांव बनाने की कवायद: सुदेश कुमार महतो

लांदुपडीह को आदर्श गांव बनाने की कवायद: सुदेश कुमार महतो

अपने विचार रखते सुदेश कुमार महतो
Sonahatu (Ranchi) सोनाहातू प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय लांदुपडीह के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को आदर्श ग्राम बनाने को लेकर ग्रामीणों की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक सुदेश महतो थे। सुदेश कुमार महतो ने बैठक में  कहा कि ग्रामीणों को सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। लांदुपडी गांव को आदर्श गांव बनाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए सामूहिक दायित्वों का भी निर्वहन करना होगा एवं मानसिकता में भी परिवर्तन लानी होगी। तभी आदर्श गांव के रुप में विकसित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य,अधिकारी,प्रखंड कर्मियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों व जागरुक लोगों इसके प्रति कर्तव्य निभानी होगी। गांव में सारे संसाधन लगेंगे, उससे बचाकर रखना ग्रामीणों का कर्तव्य है। वहीं स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष, सचिव व सक्रिय दीदी को अभियान में सहयोग करने को कहा। गांव में स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे खुले रहने की व्यवस्था की जा रही है। 20 जुलाई को महिलाओं को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा और आदर्श ग्राम को लेकर पुनः बैठक आयोजित होगी। इस अवसर पर बीडीओ सुचित्रा मिंज, सीओ प्यारेलाल, डा. जयराम शर्मा, डा. धनंजय कुमार, मुखिया अनिता देवी, पंसस प्रथमी कालिंदी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, सुनील सिंह, पूर्व जिप सदस्य वीणा मुंडा, मनरेगा बीपीओ बबिता गोस्वामी, बीटीएम दीनानाथ भगत, संबधित पंचायत सचिव अवधेश यादव, शिक्षा विभाग से वनमाली महतो, ललित कुमार, पूर्व शिक्षक हिकिम सिंह मुंडा, वार्ड सदस्य सुदामा साहू समेत बड़ी संख्या में प्रखंड के अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने