GA4-314340326 सौहार्द्र की मिसाल: गोंदलीपोखर में शांति समिति के सदस्य निकालेंगे 29 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस

सौहार्द्र की मिसाल: गोंदलीपोखर में शांति समिति के सदस्य निकालेंगे 29 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस

शांति समिति अनगड़ा की बैठक में उपस्थित गणमान्य लोग
angara(ranchi)  शांति समिति अनगड़ा के सदस्यों की बैठक बुधवार को अनगड़ा थाना परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता सिल्ली डीएसपी ख्रीस्टोफर केरकेट्टा ने किया। बैठक में क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित रहने तथा मुहर्रम पर चर्चा किया गया। कहा गया कि इस बार क्षेत्र में शांति समिति अनगड़ा के नेतृत्व में 29 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस गोंदलीपोखर में निकाला जायगा। जिसका सभी लोग संयुक्त रुप से स्वागत करेंगे। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। समाजसेवी मुस्तफा अंसारी ने बताया कि इस बार का मुहर्रम जुलूस पूरे देश में सौहार्द् की मिसाल देगा। सभी जाति-धर्म के लोग मुहर्रम जुलूस का गोंदलीपोखर में स्वागत करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, समाजसेवी जैलेन्द्र कुमार महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, इंस्पेक्टर नीरज कुमार, अनगड़ा थानेदार नवीन कुमार, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, रामनाथ महतो, एसआई संतोष गिरी, राजेन्द्र मुण्डा, कामेश्वर महतो, डा. रिझू नायक, अनवर खान, अब्दुल इमाम अंसारी, परवेज खान, सिकंदर अंसारी, रामसाय मुंडा, रामकृष्ण चौधरी, अर्जुन राम, सत्यदेव मुण्डा सहित अन्य शामिल हुए। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم