GA4-314340326 किसान की बेटी कविता ने यूजीसी नेट में देश में दूसरा स्थान लाकर झारखंड का नाम किया रौशन

किसान की बेटी कविता ने यूजीसी नेट में देश में दूसरा स्थान लाकर झारखंड का नाम किया रौशन

कविता कुमारी
sonahatu(ranchi)  रांची जिला के  सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत  चरकुडीह-मारांगकिरी गांव के कविता कुमारी ने यूजीसी नेट (जून 2023) में हिंदी विषय में 99.94 प्रतिशत अंक लायी है।पूरे देश भर में दूसरा स्थान लाकर झारखंड का नाम रौशन किया है। कविता ने परीक्षा में से पेपर वन में 80 प्रतिशत और पेपर टू में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। कविता ने 1 से 8 तक की पढ़ाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय मारांगकिरी, 9 से 10वीं की पढ़ाई संत जेवियर स्कूल बुंडू से एवं इंटर की पढ़ाई उर्सलाइन इंटरमीडिएट कॉलेज रांची से एवं विमेंस कॉलेज रांची से स्नातक की पढ़ाई किया है। कविता फिलहाल बीएचयू में स्नाकोत्तर हिंदी में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही है। कविता के पिता हरि महतो किसान है और खेती बाड़ी करते है।  माता गंगा देवी गृहणी है।बेटी के सफलता पर ये अत्यधिक खुशी महसूस कर रहे हैं। कविता के इस उपलब्धि से समस्त मारांगकिरी-चरकुडीह के ग्रामीणों के साथ-साथ समस्त प्रखंड के लोग काफी खुश है और शुभकामनाएं दिया है। 

कविता के माता-पिता
क्या है यूजीसी नेट--------- प्रोफेसर बनने के लिये जरूरी एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा के द्वारा कॉलेज में लेक्चरर ओर प्रोफेसर की नियुक्ति किया जाता है। नेट परीक्षा का आयोजन नेशनल एजेंसी के द्वारा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होती है। कुल साढ़े पांच साल पर कोर्स पूरा होता है। 

वर्ष 2022 में भी अमरेन सेठ कर चुका है नीट क्वालिफाई

रांची बरियातू के अर्पाटमेंट में सिक्योरिटी गार्ड करने वाले एक युवक ने यूसीजी नेट पास किया था--- वर्ष 2022 में सोनाहातू प्रखंड के तेलवाडीह गांव के अमरेन सेठ ने यूजीसी नेट पास किया था। इतना ही नही इसका चयन यूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिये किया गया था। इन्हें प्रतिमाह 32 हजार रुपये फेलोशिप मिल रहा है। इन्हें ये सफलता रांची बरियातू के एक अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हुये पाई थी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने