GA4-314340326 जोन्हा के अमरूद बगान में आजसू पार्टी के पचास कार्यकर्ताओं ने ली झामुमो की सदस्यता

जोन्हा के अमरूद बगान में आजसू पार्टी के पचास कार्यकर्ताओं ने ली झामुमो की सदस्यता

जोन्हा अमरूद बगान में झामुमो की सदस्यता ग्रहण करते।
Angara (Ranchi) सिल्ली विस के आजसू पार्टी के पचास कार्यकर्ताओं ने रविवार को झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। अमरूद बगान जोन्हा में आयोजित झामुमो के मिलन समारोह में सभी को मुख्य अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम ने सदस्यता दिलाया। आजसू पार्टी से जु़ड़े कृष्णा सोनकर के नेतृत्व में पचास से अधिक महिला पुरूषों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया व संचालन अमानुल्लाह अंसारी ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, गोपाल पांडेय, साहिल यादव, जगेश्वर महतो, विनोद मिश्रा, सुकरा मुंडा, महिपाल महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

राज्य सरकार के कामों से झारखंड का मसीहा बनने का सपना देखनेवालों में छटपटाहट: मुश्ताक 

झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम।
मुश्ताक आलम ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार जनहित की दिशा में बेहतरीन काम कर रही है। सरकार के कार्यशैली से विपक्ष सकते में है। राज्य सरकार के कामों से झारखंड का मसीहा बनने की सपना देखने वालों को छटपटाहट हो रही है। झामुमो की नेतृत्व वाली सरकार राज्य के सर्वागीण विकास पर जुटी है। मिशन 2024 में होनेवाली विस चुनाव में भी झामुमो की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनेगी। 

सिल्ली विस का अगला विधायक झामुमो का होगा: रामानंद बेदिया


झामुमो के सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया 
रामानंद बेदिया ने कहा कि आगामी चुनाव में सिल्ली विस से झामुमो का विधायक होगा। इसके लिए अनगड़ा के पांच पंचायत का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। सामूहिक प्रयास से हम सिल्ली विस में झामुमो का विधायक देने में सफल रहेंगे। कृष्णा सोनकर ने बताया कि झामुमो हमारे दुख दर्द का साथी बना है। इसका नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण किये है। भविष्य में सिल्ली विस से पार्टी का विधायक बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। 

झामुमो हमारे दुख-दर्द का साथी बना, इसी से प्रेरित होकर सदस्यता ली: सोनकर


झामुमो की सदस्यता ग्रहण करनेवाले कृष्णा सोनकर
कार्यक्रम में कृष्णा सोनकर के अलावा आजसू पार्टी से जुड़े लखी सोनकर, राहुल सोनकर, नेहाल सोनकर, डब्बू सोनकर, बांकेलाल सोनकर, संजय सोनकर, सोनकर, बबलू सोनकर, नीरज सोनकर, अभिषेक सोनकर, सुमित सोनकर, मोहन सोनकर, कंचन सोनकर, पवन सोनकर, मिहिर सोनकर, चंदन सोनकर, आर्यण सोनकर, अभिषेक सोनकर, हरवंश सोनकर, सूरज सोनकर, पप्पू सोनकर, आदिल सोनकर, माया देवी, पुतूल देवी, इंदरा देवी, पिंकी देवी, पार्वती देवी, सरिता देवी, गीता देवी, आरती देवी, पूनम देवी, शारदा देवी, सोनी देवी, विमला देवी, नैना देवी सहित 50 लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। 

वीडियो में देखिए किसने क्या कहा...



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने