GA4-314340326 राजाडेरा हाई स्कूल में पेड़ बचाओ जीवन बचाओ का लिया संकल्प, किया गया पौधरोपण

राजाडेरा हाई स्कूल में पेड़ बचाओ जीवन बचाओ का लिया संकल्प, किया गया पौधरोपण

राजाडेरा हाई स्कूल में पौधरोपण करते रामकुमार दीपक
angara(ranchi)  हाई स्कूल राजाडेरा परिसर में मंगलवार को नवयुवक ग्रामीण विकास संगठन की ओर से पौधरोपण किया गया। पौधरोपण का शुभारंभ मुखिया सीमा देवी, राजाडेरा के पोस्टमास्टर रामकुमार दीपक व पूर्व मुखिया मोतीराम मुण्डा ने की। गुलमोहर, शीशम, महोगनी प्रजाति के पचास से अधिक पौधा रोपा गया। सभी ने पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ का सामूहिक संकल्प लिया। रामकुमार दीपक ने कहा कि मानव का अस्तित्व जंगलों की संरक्षित होने पर है। हमें हर हाल में जंगलों की सुरक्षा करनी चाहिए। सीमा देवी ने बताया कि राजाडेरा पंचायत के विभिन्न खाली स्थानों, सरकारी संस्थानों में लगातार पौधरोपण किया जाएगा। मोतीराम मुण्डा ने बताया कि हर इंसान को प्रतिवर्ष पांच पौधे अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्या शालिनी खलखो, अध्यक्ष महावीर महतो, सचिव रिजवान अंसारी, वनरक्षी अशर जया, पंसस जानकी कुमारी, पवन चौधरी, दीपक कुमार महतो, दशरथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने