GA4-314340326 अपने आहार में मोटा अनाज करें शामिल रहे नीरोग: आरती कुजूर

अपने आहार में मोटा अनाज करें शामिल रहे नीरोग: आरती कुजूर

मिलेट उत्सव में शामिल अतिथि
Ormanjhi (Ranchi)  भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को मदर जीरामणी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज गूंजा ओरमांझी में मिलेट उत्सव के मौके पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता कालेज की सह प्राचार्य डा. नाजिश नाज व संचालन स्वेता गुलाब लकड़ा ने की। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोरचा की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो व ओरमांझी प्रखंड प्रमुख अनुपमा देवी थी। मौके पर मिलेट अनाज का उपयोग करने का सभी ने सामूहिक संकल्प् लिया। 

अपने खानपान में शामिल करे मिलेट अनाज: आरती कुजूर

मंचासीन अतिथि
आरती कुजूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इस वर्ष को पूरी दुनिया में मिलेट वर्ष घोषित किया है। आज के इस व्यस्तम समय में हमें अपने सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पर हम ध्यान नहीं दे पाते हैl अपने खान पान का तरीका और उसमे मोटे अनाज को शामिल करके आज हम सभी स्वस्थ रह सकते है। मिलेट अनाज के उपयोग से हम अपने बच्चों को भी स्वस्थ रख पाएंगे। क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। आप सभी भविष्य में अच्छे शिक्षक बनेंगे, अपने अपने कार्यक्षेत्र में तो मोटा अनाज के सेवन की बात करें ही किंतु अपने गृह जिला में भी मोटे अनाज का सेवन और उत्पादन में ध्यान दे। आज लोग कई तरह की गंभीर बीमारी से ग्रसित हो रहे है। और ऐसी स्थिति में लोग पुनः मोटे अनाज का सेवन करने की ओर मुड़ रहे है। किंतु हमें इसके उत्पादन पर ज्यादा ध्यान देना है। साथ ही मिलेट अनाज का उत्पादन करनेवाले किसनों को सम्मानित भी करना है।

मिलेट अनाज का उत्पादन करनेवाले किसान को किया जाए सम्मानित: अमरनाथ चौधरी

गोष्ठी में शामिल छात्र व शिक्षक
अमरनाथ चौधरी ने कहा कि आज हम सभी को मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए। साथ ही इसका उत्पादन करने वालों को सम्मानित करना है। आज हमारी पुरानी परंपरा लुप्त हो रही है इसे बचाने और बढ़ावा देने की जरूरत है। सुरेन्द्र कुमार महतो ने कहा कि आज हम सभी मडुवा, गोंदली, कोदो, ज्वार, बाजरा, गोड़ा का उत्पादन करना भूल गए है। हमें पुनः इनका खेती और खान-पान में शामिल करने की जरूरत है। तभी समाज स्वस्थ रहेगा। अनुपमा देवी ने सभी छात्रों को अपने प्रतिदिन के आहार में कुछ न कुछ मोटे अनाज सेवन करने का आहवान किया। साथ ही गांव में, अपने क्षेत्र में इसका प्रचार प्रसार करना चाहिए। गोष्ठी को महामंत्री मंजुलता दुबे, कार्यक्रम की प्रभारी जयश्री इंदवार, कार्यसमिति सदस्य अंजली लकड़ा, सुजीत सिन्हा, सोनी हेमरोम, रेखा महतो, मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, राजेंद्र चौधरी, नरेश साहू, धनीराम महतो ने भी अपने अपने विचार रखे। कार्यकम में दीपा चौरसिया, डा. नीलम सिंह, राखी कुमारी, आरके साहू, आर्यन कुमार, जितेंद्र सिंह, मुबारक अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने