GA4-314340326 झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान ने टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया

झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान ने टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया

टीबी मरीजों के बीच बांटा गया फूड पैकेट
silli(ranchi) सिल्ली सामुदायिक अस्पताल परिसर में बुधवार को झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान सिल्ली के सदस्यों ने टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार का पेकेट दिया। ज्ञात हो कि संस्थान के सदस्यों ने निक्षय मित्र योजना के तहत क्षेत्र के 4 टीबी मरीजों को गोद लिया है। संस्थान की ओर से मरीजों को प्रत्येक महीने पौष्टिक आहार उपलब्ध किया जाता है। फूड पैकेट में दाल, सोयाबीन बड़ी, गूड़, तेल शामिल है। अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिद्धेश्वर बासके संस्थान के सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए  कहा  कि क्षेत्र के कई टीबी मरीजों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों,  समाजसेवियों एवं अधिकारियों के द्वारा  निक्षय मित्र योजना के तहत  को गोद लिया गया है। जिससे क्षेत्र के टीबी मरीजों को इसका लाभ मिलने लगा है। टीबी  मरीजों के लिए पोस्टिक आहार का सेवन बहुत जरूरी है, इससे मरीज जल्दी सेहत मंद हो जाते हैं। टीबी मरिजों ने संस्थान के सदस्यों के प्रति  आभार जताया। इस मौके पर  संस्थान के सदस्य भरत देव साय,  विंध्याचल राय, निर्मल मंडल, रविंद्र करमाली, डबलु महली, शशि सोनार, मोहम्मद अनवर, लखींद्र कोइरी, पंकज साहू एवं अस्पताल कर्मी शशि भूषण, मारुति नंदन, रंजीत कुमार, संजीव कुमार महतो, दीपक कुमार सुरेंद्र महतो, ब्रजकशोर महतो आदि उपस्थित थे

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم