|
हुण्डरूफाल की खूबसूरती देखते |
angara(ranchi) केन्द्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य रेशमी दयाल व अंजना पवार गुरूवार को हुण्डरु फाल की खूबसूरती देखने पहुंचे। झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद व बालेश्वर बेदिया ने इनका स्वागत किया। झरना के पास पहुंचकर दोनों सदस्य काफी देर तक आसपास के प्राकृतिक खूबसूरती को निहारते रहे। अनेक व्यू प्वाइंट से सेल्फी ली। इस मौके पर प्रभारी कल्याण पदाधिकारी अनगड़ा संतोष कुमार, सिकिदिरी थानेदार सत्यप्रकाश रवि, कनीय अभियंता गौतम कुमार, ग्राम सेवक मुचीराम महतो, रोजगार सेवक अशोक मुण्डा, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.