|
पीड़ीत परिवार के घर में जमा लोगों की भीड़। |
Rahe (Ranchi) राहे ओपी के कापीडीह गांव में भालू के हमले से 73 वर्षीय वृद्धा बुद्धि देवी की मौत हो गई है। घटना के संबंध में ग्रामीणों और वृद्धा के परिजनों ने बताया कि शनिवार दिन के 3 बजे के आसपास बुद्धि देवी बकरी चराने जंगल की ओर गया था।शाम 5 बजे के बाद बकरी ओर अन्य मवेशी घर वापस आ गये।तब इसकी खोजबीन शुरू हुई।शाम 6 बजे के बाद जंगल में शव पड़ा मिला। शव के गले से खून बह रहा था। पूरे शरीर मे भालू के पंजे के निशान थे। परिजनों ने तत्काल राहे पुलिस को सूचना दिये। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ओर रामपुकार बैठा पुलिस बल के साथ गांव पंहुचे। जंगल मे जाकर शव को कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचना देकर मुआवजा प्रक्रिया में आने को कहा गया। इधर सूचना मिलने पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो गांव पहुँच कर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर जंगल से शव को ओपी पहुँचवाया। रात होने के कारण शव को पोस्टमार्टम में नही भेजा जा सका है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.