GA4-314340326 पुलिस माफिया को थाने में बैठाकर वसूली करती है: पाहन

पुलिस माफिया को थाने में बैठाकर वसूली करती है: पाहन

सीएम का पुतला करने जाते पूर्व विधायक रामकुमार पाहन
Angara (Ranchi) भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को गोंदलीपोखर बाजार में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इससे पूर्व पेट्रोल पंप से शहीद निर्मल महतो की चौक तक सीएम का शवयात्रा निकाली गई। झारखंड में विधि व्यवस्था फेल होने व लगातार आदिवासियों पर हो रहे हमले व इनका शोषण का आरोप लगातार सीएम का पुतला दहन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। 

सरकार सुभाष मुण्डा व खलारी के उर्मिला तिर्की के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करे: पूर्व विधायक रामकुमार पाहन

पूर्व विधायक रामकुमार पाहन
रामकुमार पाहन ने कहा कि प्रत्येक दिन हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है। कहा कि राज्य सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हुई है। सरकार सुभाष मुण्डा सहित खलारी के उर्मिला तिर्की के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करे तथा प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करे नहीं तो हेमन्त सोरेन इस्तीफा देकर गद्दी छोड़े। उन्होने कहा कि दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री प्रदेश के डीजीपी एव अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करके अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का निर्देश देते है उसके तुरन्त बाद दिनदहाड़े अपराधियों ने सुभाष मुण्डा को गोलियों से छलनी कर दिया। पुलिस अपराध रोकने में असफल रही है। रामकुमार पाहन ने आरोप लगाया कि पुलिस माफियाओं को थाना में बैठा कर वसूली करती है तो अपराध कैसे रुक सकता है। कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, धनीराम महतो, सुनील महतो, राजेंद्र महतो, जगेश्वर महतो, अजय सिंह भोगता, शिवलाल पाहन, आगमलाल महतो, विश्वनाथ मिश्रा, कृष्णा करमाली, मनीराम महतो, पुशनाथ मुंडा, शिबू मुंडा, बिरजा मुंडा, विजय महतो सहित अन्य शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने