GA4-314340326 सात गेंद..सात लगातार छक्का और देव यादव ने की मैच फिनिश

सात गेंद..सात लगातार छक्का और देव यादव ने की मैच फिनिश

चैंपियन रोहिनडीह की टीम के साथ जैलेन्द्र कुमार महतो
Angara(Ranchi) हरातू के ईद पाहनटोली मैदान में रविवार को आयोजित टी-10 क्रिकेट टुर्नामेंट को रोहिनडीह ने जीत ली। फाइनल मैच में रोहिनडीह ने जशपुर को 7 विकेट से हराया। रोहिनडीह की ओर से देव यादव ने लगातार सात गेंद में सात छक्का मारकर अपनी टीम को चैंपियन बना दिया। देव ने अपनी 13 गेंद की पारी में कुल 10 छक्कों के साथ 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। देव को प्लेयर आफ मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व जशपुर की टीम ने 10 ओवर में 104 रन का स्कोर खड़ा किया था। प्लेयर आफ सिरीज पवन यादव बने।
टुर्नामेंट का उदघाटन करते जैलेन्द्र कुमार
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार महतो ने की। विशिष्ट अतिथि आजसू नेता जलनाथ चौधरी, नामकुम उपप्रमुख वीणा देवी, मुखिया राजेंद्र बेदिया, ग्रामप्रधान शिवधर रजवार, जीतू महतो, समाजसेवी प्रकाश यादव थे। विजेता व उपविजेता टीम को नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष पवन कुमार महतो, सचिव नरेश महतो, कोषाध्यक्ष राहुल मुंडा, सदस्य इरफान खान, किशोर मुंडा, विजय करमाली, पिंटू मुन्डा का उल्लेखनीय योगदान रहा।  
सिक्सर किंग देव यादव
जैलेन्द्र कुमार महतो ने कहा कि कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में देव यादव ने जैसे विस्फोटक पारी खेली वह विरले ही देखने को मिलती है। अदभुत पारी रही। ग्रामीण परिवेश में भी क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी सामने आ रहे है। इन्हें उचित मंच देने की जरूरत है। झारखंड की हेमंत सरकार के कार्यकाल में खेल व खिलाड़ियों का विकास रूक गया है। खिलाड़ियों के विकास को लेकर कोई नीति नही है। नीतिगत निर्णय के अभाव में देव यादव जैसी प्रतिभा असमय दम तोड़ देती है। कैनवास बाल क्रिकेट को भी मुख्यधारा की प्रतियोगिता में शामिल करने की जरूरत है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने