|
सिल्ली विधायक की पहल पर दिया गया बेंच-डेस्क |
sonahatu(ranchi) सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार को लांदुपडीह प्लस टू स्कूल में बच्चों के लिये बैंच-डेस्क उपलब्ध कराया। लांदुपडीह प्लस टू स्कूल में स्मार्ट क्लास शुरू किया जाना है। इसके पूर्व स्कूल को स्मार्ट बनाया जा रहा है। गूंज के सचिव सह विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व जिप सदस्य वीणा मुंडा, रमेश सिंह मुंडा ने स्कूल के प्राधानाध्यपक रुबेल लकड़ा को स्मार्ट क्लास में जरूरत का बैंच-डेस्क सौपा। ज्ञात हो कि लांदुपडीह ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने का सुदेश कुमार महतो ने संकल्प लिया है। इसी कवायद को लेकर तैयारी की जा रही है। इसी के तहत स्कूल की आधारभूत संरचना को दुरूस्त किया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.