GA4-314340326 टाटी स्कूल प्रांगण में आयोजित सुरसू व टाटी पंचायत के आजसू कार्यशाला में संगठन की मजबूती पर विचार

टाटी स्कूल प्रांगण में आयोजित सुरसू व टाटी पंचायत के आजसू कार्यशाला में संगठन की मजबूती पर विचार

कार्यशाला में शामिल आजसू पार्टी के सदस्य
angara(ranchi) आजसू पार्टी का रविवार को टाटी स्कूल प्रांगण में सुरसू व टाटी पंचायत स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आजोजन किया गया। इसमें दोनों पंचायत के पार्टी संगठन, चूल्हा प्रमुख, ग्रामप्रभारी, बुद्धिजीवी मंच सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य व केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र शाही मुण्डा, विशिष्ट अतिथि सिल्ली प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाईक थे। अध्यक्षता श्यामसुंदर बेदिया ने की। कार्यशाला में संगठन की मजबूती, पार्टी के विषय वस्तु से अवगत कराना, आपसी मतभेद भुलाकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ना व मिशन 2024 की तैयारी करने का बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने संगठन की मजबूती करने को लेकर मागदर्शन किया साथ ही चूल्हा प्रमुखों को हर परिवार के साथ सामंजस्य बैठाकर कार्य करने के तरीके की जानकारी दी। जितेंद्र नाथ बड़ाईक ने पार्टी के संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया, झारखंड में आजसू पार्टी की भूमिका पर भी चर्चा की। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष लक्ष्य शिक्षा, न्याय, दवाई पर भी विशेष चर्चा हुई। कार्यशाला में मुख्य रूप से कार्यक्रम में जिला सचिव शंकर बेदिया, प्रखंड अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ घासनी देवी, जिला उपाध्यक्ष छात्र संघ महावीर महतो, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र करमाली, जोन्हा प्रखंड महासचिव विक्रम हजाम, संघटन सचिव चंद्र भूषण लोहरा, टाटी पंचायत अध्यक्ष धर्मदेव रजवार, संजय महतो, ग्राम प्रधान लोदी बेदिया, गणेश बेदिया, हीरालाल बेदिया, ग्राम प्रधान दीनदयाल बेदिया, डब्ल्यू बेदिया, संदीप रजवार, रीता देवी, जगमोहन बेदिया, निराशो देवी, सुलेखा देवी, रवि करमाली, सुरेश बेदिया, महेंद्र बेदिया, प्रदीप महतो, रवि महतो, सीताराम रजवार, रेखा देवी, सहजु बेदिया, छूटू मुंडा, बबलू अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने