GA4-314340326 सिकिदिरी हुंडरू पथ पर पेड़ गिरा, आवागमन हुआ बाधित, ग्रामीणों ने हटाया

सिकिदिरी हुंडरू पथ पर पेड़ गिरा, आवागमन हुआ बाधित, ग्रामीणों ने हटाया

 

रोड में गिरे पेड़ को हटाते
angara(ranchi) सिकिदिरी-हुंडरू मार्ग में रविवार की सुबह हेसातू के पिपराटोली गांव के समीप एक पेड़ गिर गया। बीच मार्ग में पेड़ के गिरने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। रविवार होने के कारण काफी संख्या में पर्यटक हुण्डरू फाल घूमने आ रहे थे। आवागमन बाधित होने से पर्यटकों को काफी परेशानी हुई। यह मार्ग स्वर्णरेखा जलविद्युत परियोजना के पावर हाउस दो जाने का मुख्य मार्ग है। इसलिए ग्रामीणों ने पेड़ को मार्ग से हटाने के लिए स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों से आग्रह किया। लेकिन कोई जवाब नही मिला। बाद में वन समिति सुरक्षा समिति हेसातू के अध्यक्ष समाजसेवी महेश गंझू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हाइड्रा की व्यवस्था कर पेड़ को बीच सड़क से हटाया। पेड़ को हटाने में इसेशर महतो, लक्ष्मण प्रसाद सैनी, विजय सिंह, मनोज करमाली, फौलाद अंसारी की उल्लेखनीय भूमिका रही। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने