GA4-314340326 सोनाहातू में दिया गया सुभाष मुंडा को श्रद्धाजंलि

सोनाहातू में दिया गया सुभाष मुंडा को श्रद्धाजंलि

सुभाष मुण्डा को श्रद्धांजलि देते
sonahatu(ranchi) सोनाहातू- माकपा सोनाहातू  लोकल कमिटी  के तत्वावधान में शुक्रवार को शहीद सुभाष मुंडा की शोक सभा राजेन्द्र सिंह मुंडा प्रतिमा स्थल बरसालडीह- सोनाहातू में डोमन मुंडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पार्टी का झंडा झुका कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। स्व सुभाष मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात शोक सभा को संबोधित करते हुए माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा सुभाष मुंडा  ईमानदार  संघर्षशील,ओर मिलनसार  नेता थे। इनकी हत्या से पार्टी आहत है।  हम दोषियों एवं  हत्या के सरगना की शीघ्र गिरफ्तारी एवं न्यायिक जांच की मांग करते है ।मौके पर  जिला किसान सभा सचिव दिवाकर मुंडा, जिला कमिटी सदस्य उमेश महतो, जिला किसान कौंसिल सदस्य रतन महतो, प्रेमचंद पातर,घुरन पातर,  राज्य किसान कौंसिल सदस्य निलकांत मुंडा,लोकल कमिटी के दिनेश महतो, राजेन्द्र सिंह मुंडा, नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष विकास मुंडा, जगदीश मुंडा , कलेश्वर मुंडा, बसंत मुंडा,आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने