GA4-314340326 सिल्ली में रोज रोज के जाम से परेशानी

सिल्ली में रोज रोज के जाम से परेशानी

सिल्ली में लगा जाम
silli(ranchi) रांची पुरुलिया मार्ग पर सिल्ली मेन रोड पर रोज दिन के लगने वाले जाम की समस्या आम हो जी है।इससे  आम लोग काफी  परेशान हो गए है। प्रतिदिन शाम होते ही सड़क पर जाम का  सिलसिला शुरू हो जाता है। इससे सिल्ली मुरी एवं आसपास के लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। शाम को अगर किसी को सिल्ली मेन रोड पर  वाहन चलाना है तो जाम की स्थिति में आधे किमी सड़क पार होने में बीस मिनट से आधे घंटे तक का समय लगता है। इस भीड़ में एंबुलेंस में मरीजों को भी परेशानी हो जाती है। जाम की समस्या की जानकारी इस इलाके के प्रशासन का काफी समय से है। लेकिन समस्या के निजात के लिए कोई भी प्रयास नहीं कर रहा है। इससे दुर्घटना की भी संभावना रहती है। सड़क पर अधिक दुकान लगाने के कारण यह समस्या  हुई है। सड़क के किनारे सभी दुकानदार अपने दुकान को सड़क की जमीन तक बढ़ा कर रखे है। इससे सड़क पर चलने के लिए जगह कम बच जाती है इससे वाहनों के गुजरने पर जाम की स्थिति हो जाती है। बड़े बड़े ट्रक, हाइवा समेत अन्य लोगों के जाम में फंसने पर तो गाड़ियों के साथ सभी लोगों को परेशानी  का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि सड़कों पर से स्थानीय दुकान दारों का अतिक्रमण हटाने के बाद हीसड़क की पूरी तरह जाम से निजात पा जा सकता है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने