|
कल्याण विभाग का जागरूकता सेमिनार |
angara(ranchi) कल्याण विभाग के द्वारा गुरूवार को अनगड़ा प्रखंड सभागार में एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कल्याण विभाग द्वारा चलाया जा रहा विभिन्न विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सेमिनार में अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायत जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मेसो निदेशक सुधीर बाड़ा व जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण ने अजजा, अजा व पिछड़ी जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। योजना का लाभ कैसे ले इसके बारे में बताया गया। शत प्रतिशत व अस्सी फीसदी अनुदान की योजनाओं की जानकारी दी गई। इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आहवान किया गया। संचालन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया।
इस अवसर पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व अनुराधा मुण्डा, मुखिया रामानंद बेदिया, कृष्णा मुण्डा, राजेन्द्र बेदिया, शांति मुण्डा, रौशनलाल मुण्डा, सहदेव बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, फाल्गुनी शाही, बिनोद रजवार, दिलीप बेदिया, ख्रीस्टीना तिर्की, मानेश्वर मुण्डा, अनिता बारला, सरिता तिर्की, सीमा देवी, जानकी कुमारी, दुर्गा मुण्डा, राजू महली, सारथी कुमारी आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.