GA4-314340326 21 घंटे के मशक्कत के बाद कुंआ के मलवे में फंसा शव को निकाला गया, कुआं धंसने से 6 की हुई मौत

21 घंटे के मशक्कत के बाद कुंआ के मलवे में फंसा शव को निकाला गया, कुआं धंसने से 6 की हुई मौत

कुंआ के मलवा से शव को निकालते 
ग्राउंड जीरो से तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) सिल्ली के पिस्का गांव में गुरुवार को मवेशी निकालने के क्रम में कुंआ के धंसने से 6 लोग मलबे में दब गए थे। शाम 5 बजे राहत कार्य शुरू किया गया जिससे शाम 7:20 बजे कुंआ मलबे में दबे मंटू मांझी (52) को अचेता अवस्था में निकाला गया, जिसकी सिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य विष्णु बेदिया (55) का शव शाम 7:55 में निकाला गया। रात आठ बजे एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पहुंची मगर 40 फीट गहरा कुंआ में मिट्टी और पत्थर के मलबे से भर जाने से राहत कार्य में परेशानी हुई। मौके पर पहुंचे विधायक सुदेश कुमार महतो ने तत्काल अन्य जगह से पोकलेन मंगाया। तब जाकर रात  12 बजे पोकलेन से रेम्प बनाकर कुंआ से मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया। रात भर के भारी मशक्क्त के बाद सुबह 7 बजे से एक बजे दिन तक एक एक करके तीन शवों को निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया।

मृतकों का नाम: मंटू मांझी (52), विष्णु बेदिया (55), रमेश चंद्र मांझी( 62), गुरुपद मांझी(52 ), धनंजय मांझी(23) एवं बहादुर मांझी (40) शामिल हैं। सभी बेदिया टोली पिस्का के रहनेवाले है।

विधायक सुदेश कुमार महतो एवं स्थानीय प्रशासन रात भर घटनास्थल पर डटे रहे

घटनास्थल पर सांसद संजय सेठ व विधायक सुदेश कुमार महतो
सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो रात भर घटना स्थल पर रहकर राहत कार्य का निरीक्षण करते दिखे वहीं उन्होंने राहत कार्य में लगे लोगों का हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान आजसू पार्टी केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, सिल्ली डीएसपी ख्रीस्टोफर केरकेट्टा, गूंज संयोजक जयपाल सिंह, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, बीडीओ पावन आशीष लकड़ा, जिला परिषद सदस्य अनगड़ा राजेन्द्र शाही मुण्डा, सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप, मुरी ओपी प्रभारी विपुल  कुमार ओझा, मुखिया सोमरा मांझी, पंसस अनिल मांझी, दिनेश मांझी समेत स्थानीय लोग भी रात भर घटना स्थल पर डटे रहे।  रांची सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक सीमा महतो, झामुमो के सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया, समाजसेवी रामपोदो महतो, जेकेबीएसएस के नेता वीरेन्द्र महतो, पूर्व जिपस सदस्य गौतम कृष्ण साहू, भाजपा के विनय महतो धीरज, उप प्रमुख आरती देवी सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार साहू आदि भी शुक्रवार की सुबह पिस्का गांव पहुंचे जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया एवं गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।

चिकित्सा दल ने रात भर गांव में किया केम्प
बचाव कार्य का मानिटरिंग करते सुदेश महतो
विधायक सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर सिंहपुर नर्सिंग होम के डॉक्टर रमनेश प्रसाद एवं सिल्ली सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सक डा. विवेक कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया गया। जिन्होंने हादसे के शिकार लोगों के घरों में जाकर स्थिति को संभाला। जहां घरों में अपने के खोने को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था वहीं कई लोग बेहोश भी हो रहे थे। जिसे चिकित्सा दल ने इलाज किया एवं स्थिति को संभालने के लिए रात भर घटनास्थल पर ही रहे।

विधायक ने 5 लाख रुपए मुआवजा एवं नौकरी की मांग की

विधायक सुदेश कुमार महतो ने घटना से गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं उन्होंने सरकार से हादसे में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा राशि एवं परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुरूप नोकरी की मांग की। 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने