GA4-314340326 Breaking : मांडर में एक बाप ने अपनी सगी बेटी के साथ किया बलात्कार

Breaking : मांडर में एक बाप ने अपनी सगी बेटी के साथ किया बलात्कार

गिरफ्तार आरोपी।

 Mandar (Ranchi): मांडर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मशार करनेवाली एक घटना घटी है। बुधवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे शराब के नशे में धूत एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 15 साल की अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा गुरुवार को उस समय हुआ, जब रोती-बिलखती मासूम बच्ची अपनी मां के साथ मांडर थाना पहुंची। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि उसकी मां नानी घर गई हुई थी। वह घर में अकेली थी। रात को सोई हुई रही थी, अचानक उसका बाप कमरे में घुसा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। वह रोती-चिल्लाती रही। सुबह होने पर उसने फोन कर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, उसके बाद मां उसे लेकर थाने पहुंची। मांडर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता बेहद गरीब परिवार से है। आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। मां के साथ अकेली वह घर में रहती है।उसके पिता दिहाड़ी मजदूरी करने बाहर गया हुआ था और कुछ दिन पहले ही वहां से लौटा है।

तीन घंटे में तीन बार किया दुष्कर्म 

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता बुधवार रात को 12 बजे से सुबह के 4 बजे तक उसे नोचता रहा। इस दौरान तीन घंटे में तीन बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

पत्नी को मार-पीटकर भागा दिया है 

 जानकारी के अनुसार आरोपी हमेशा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता रहता था।बुधवार को भी उसने पत्नी को इतना पिट दिया की वह अपने दो छोटे छोटे बच्चों को लेकर बुढ़मू थानाक्षेत्र स्थित मायके चली गई थी।इस बीच बाप बेटी दोनों घर में अकेले थे।जिसका फायदा उठा पिता ने बेटी की ही अस्मत लूट ली।

वीडियो न्यूज...



Breaking: A father raped his real daughter in Mandar

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने