GA4-314340326 हिंडाल्को मुरी प्लांट के दो सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला, स्थिति नाजुक

हिंडाल्को मुरी प्लांट के दो सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला, स्थिति नाजुक

Anup Mahto/ Silli (Ranchi):  हिंडालको (HINDALCO) के मुरी प्लांट में शनिवार की रात को कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल कंपनी के बाउंसरों को  सामुदायिक अस्पताल सिल्ली में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, रात को दो बाउंसर पेट्रोलिंग पर थे, दोनों रेडमड कास्टिक पॉन्ड की ओर जा रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे फैक्ट्री मोड़ के पास 30-35 लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची मुरी ओपी पुलिस ने दोनों को सामुदायिक अस्पताल सिल्ली पहुंचाया। बताया जाता है कि एक सिक्योरिटी गार्ड के कान से काफी खून निकल रहा था। अस्पताल की इमरजेंसी पंजी संख्या 1232 के अनुसार घायलों में अजीत राम (पिता भूटन राम, उम्र -43 वर्ष, बारियातु रांची), पंजी संख्या 1233 रंजीत पंडित (पिता स्व भगनू पंडित, उम्र 44 वर्ष, बूटी मोड़, रांची) का शामिल हैं। हिंडाल्को मुरी प्लांट के एचआर अरुण राय से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।

मारपीट के पीछे कमीशन का खेल 

लोगों का कहना है कि मारपीट के पीछे कंपनी में चूना सप्लाई मुख्य कारण है। क्योंकि, बॉक्साइट को फिल्टर करने के लिए उसमें चूना मिलाया जाता है। कंपनी पहले कटनी से  चुना मंगा रही थी, लेकिन अभी कहीं और से चूना  मंगा रही है। पहले से जो लोग सप्लायर से कमीशन लेते थे, उन्हें अब कमीशन नहीं मिल रहा है। इस कारण कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए सुरक्षा में लगे बाउंसरों पर हमले कराए जा रहे हैं। मालूम हो कि पहले भी कई बार कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए अधिकारियों के साथ मारपीट की घटनाएं होती रही हैं। लेकिन, दबंगों के डर से कंपनी प्रबंधन थाने तक मामला नहीं पहुंचने देता है।

यह भी पढ़ें... 

हिंडाल्को मुरी प्लांट में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी घायल...


Deadly attack on two security guards of Hindalco Muri plant, situation critical

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने