GA4-314340326 लगातार हो रही बारिश से हुंडरू फॉल, जोन्हा फॉल व सीता फॉल की खूबसूरती बढ़ी, पर्यटक बढ़े

लगातार हो रही बारिश से हुंडरू फॉल, जोन्हा फॉल व सीता फॉल की खूबसूरती बढ़ी, पर्यटक बढ़े

 

हुंडरू फॉल 

जोन्हा फॉल

सीता फॉल
Angara (Ranchi)  लगातार हो रही बारिश से बुधवार को अनगड़ा प्रखंड का प्रसिद्ध हुण्डरू फाल, जोन्हा फाल व सीता फाल में पानी की आवक होने से झरने की खूबसूरती बढ़ गई है। तीनों जलप्रपात पानी से लबालब भरा हुआ है। लगातार झरने से पानी की बड़ी धारा बह रही है। पर्यटक भी घूमने आ रहे है। हुण्डरू फाल 320 फीट, जोन्हा फाल 140फीट व सीता फाल में 170 फीट से झरना गिरता है। झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि जुलाई माह कम मात्रा में पानी हुई थी। जिस कारण जलप्रपातों में पानी की पतली धारा बह रही थी। बुधवार को दिनभर हुए पानी से अचानक से पानी की धारा बड़ी बड़ी हो गई। फाल की खूबसूरती बढ़ गई है। फाल की यह खूबसूरती फरवरी माह तक बनी रहेगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने