GA4-314340326 शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड गढ़ना है: आजसू नेता पारसनाथ उरांव

शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड गढ़ना है: आजसू नेता पारसनाथ उरांव

श्रद्धासुमन अर्पित करते पारसनाथ उरांव
Angara (Ranchi)  निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर मंगलवार को गोंदलीपोखर स्थित शहीद के आदमकद प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के अलावा गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, डा. अमर कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, पूर्व खिजरी विस प्रत्याशी पारसनाथ उरांव, आजसू जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी, झारखंड कुरमी महासभा के प्रदेश महासचिव कारीनाथ महतो, आतिश कुमार महतो, जिला महासचिव ज्योतिष महतो, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, झारखंड कुरमी महासभा के पंकज कुमार महतो, आजसू जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, आजसू प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र सिंह, मोहन महतो, किशुन महतो, राजेश महतो, संजय महतो ने किया। 
पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि निर्मल महतो व्यक्ति नही व्यक्तित्व थे
श्रद्धासुमन अर्पित करते पूर्व विधायक रामकुमार पाहन
पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि निर्मल महतो व्यक्ति नही व्यक्तित्व थे। झारखंड के महानायक थे। हमेशा इनकी कमी खलेगी। निर्मल महतो के कारण ही झारखंड आंदोलन अपने अंजाम तक पहुंच पाया। ऐसे व्यक्तित्व को बारंबार नमन। 

श्रद्धासुमन अर्पित करते डा. अमर कुमार चौधरी
पारसनाथ उरांव ने कहा कि निर्मल दा ने झारखंड के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हमें निर्मल दा के सपनों के अनुसार झारखंड को गढ़ना है। इसके लिए एकजुट होने की जरूरत है। आतिश कुमार महतो ने कहा कि निर्मल महतो की शहादत बेकार नही जाएगी। समय आ गया है निर्मल महतो के सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट हो। झारखंड का विकास निर्मल महतो के आदर्श व सिद्धांत पर चलकर ही किया जा सकता है। राज्य के सामाजिक ताना-बाना के अनुसार विकास योजनाएं बनाने की जरूरत है। इस मौके पर दुर्गा महतो, संतोष महतो, गौरीशंकर मुण्डा, राजेन्द्र महतो, घनेनाथ महतो, बलेश महतो, दुर्गा पाहन सहित अन्य ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने