GA4-314340326 टाटी मैराथन में मालती व सोनू बने चैंपियन

टाटी मैराथन में मालती व सोनू बने चैंपियन

टाटी मैराथन में शामिल प्रतिभागी
angara(ranchi) आदिवासी दिवस पर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आजसू पार्टी के द्वारा टाटी स्कूल मैदान में आयोजित मैराथन दौड़ में तीन सौ प्रतिभागी शामिल हुए। दौड़ मुनगाडीह से टाटी मैदान तक आयोजित हुआ। महिला वर्ग में विजेता मालती कुमारी, दूसरे स्थान पर चोठी कुमारी व तीसरे स्थान पर शीला कुमारी रही। पुरूष वर्ग में विजेता सोनू कुमार, दूसरे स्थान पर बंशीधर बेदिया व तीसरे स्थान पर बिरसा बेदिया रहे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, सुरसू मुखिया सुमित्रा देवी, जोन्हा पंसस दिलीप बेदिया ने दिया। इस अवसर पर घासनी देवी, सत्यनारायण मुंडा, शंकर बेदिया, बीरेंद्र मुंडा, बबलू अंसारी, श्याम सुंदर बेदिया, अमर मुंडा, बिक्रम ठाकुर, सोमरा बेदिया, सीताराम रजवार, धर्मदेव रजवार, विकाश महली, दीनदयाल बेदिया(दिनु ), जगमोहन बेदिया, बिपिन मुंडा, डब्लू बेदिया, मनोज महतो, छोटू मुंडा, डब्ल्यू, दिनेश बेदिया, प्रेमलाल मुंडा आदि उपस्थित थे। इधर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, एतवा उरांव, साकीर अंसारी, अजय तिर्की, शफीक अंसारी, अनिल लकड़ा, सरिता देवी सहित अन्य के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। शुरुआत भगवान् बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। गेतलसूद में जनसभा कर आदिवासी दिवस के बारे में जानकारी दी गई। जोन्हा प्रक्षेत्र में मुखिया कृष्ण मुंडा, हरदयाल मुंडा, बीरू उरांव सहित अन्य के अगुवाई में आदिवासी दिवस मनाया गया। मौके पर आदिवासी नायकों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने