GA4-314340326 धान रोपनी को लेकर आजसू पार्टी के चूल्हा प्रमुखों की बैठक में नही पहुंचे सदस्य

धान रोपनी को लेकर आजसू पार्टी के चूल्हा प्रमुखों की बैठक में नही पहुंचे सदस्य

चूल्हा प्रमुखों का इंतजार करते नेतागण
silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड के लोटा पंचायत के लोटा गांव में गुरुवार को चूल्हा प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, त्रिलोचन महतो, पुर्व मुखिया डबलु महली  समेत आजसू पार्टी के ग्राम प्रभारी शामिल हुए । बैठक में स्थानीय समस्या एवं समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। जयपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में संगठन को मजबूत एवं स्थानीय समस्याओं को समाधान को लेकर पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों में आजसू पार्टी चुल्हा प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेती के मौसम के कारण आज कई चुल्हा प्रमुख उपस्थित नहीं हो पाये हैं। जिसके कारण कुछ दिनों के बाद लोटा गांव में पुनः बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आगामी बैठक में सभी चुल्हा प्रमुखों को अनिवार्य रूप से शामिल होंने का आग्रह किया। बैठक का संचालन शिवशंकर प्रसाद ने किया। बैठक में दल गोविंद महतो, रामकुमार करमाली  तरुण कुमार महतो, रामकुमार मोदक, जुगल रजक, प्रमिला देवी, हेली करमाली, रासबिहारी महतो, कमल करमाली, सनातन महतै, देवेंद्र नाथ हजामत आदि उपस्थित थे। वहीं  दोवाडु पंचायत के मायाराम जाराडीह,तथा गोडाडीह पंचायत के अजयगढ़ गांव में चूल्हा प्रमुख की बैठक में जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी  शामिल हुए जहां उन्होंने चुल्हा प्रमुख को क्षेत्र के समस्या एवं समाधान पर चर्चा की। गांव में  संगठन को मजबूत करने के लेकथ कई सुझाव दिये। मौके पर श्रीधर महतो पंसस पंचानन मांझी, दमयंती देवी, शैलेंद्र उरांव, अभिमन्यु लोहरा, संजय उरांव, हरिनाथ महतो, शंभूनाथ दत्त जयंती देवी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने