GA4-314340326 सोनाहातू में मनाया गया नीलकांत महतो का पुण्यतिथि

सोनाहातू में मनाया गया नीलकांत महतो का पुण्यतिथि

 

नीलकांत महतो की पुण्यतिथि 
sonahatu(ranchi) सोनाहातू प्रखंड के सोनाहातू गांव में बुधवार  को समाजसेवी, फुटबालर, हेल्थवर्कर नीलकांत महतो का 19 वां पुण्यतिथि मनाया गया। गांव में स्थित प्रतिमा पर  परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। लोगों ने दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धाजंलि दिये। इनकी बड़ी बेटी रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य चितरपुर गोपाल चौधरी, सोनाहातू मुखिया विकास सिंह मुण्डा, पंचायत समिति सदस्य सुधीर सिंह मुंडा, संतोष महतो, हर्ष चौधरी, समाजसेवी पुत्र प्रकाश कुमार महतो, विकास महतो, आकाश  महतो, राजकपूर महतो, अरुण महतो, तरुण महतो, फनी महतो, अजय महतो, दीपक महतो, मनीष महतो, आशीष महतो, अंकित महतो, मंशु, बिंदेश्वरी देवी, सुनीता देवी, रेणु देवी, प्रियंका मेहता, गीता देवी, श्रद्धा महतो, रेखा देवी, आशा देवी आदि मौजूद थे।।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने