GA4-314340326 सड़क के किनारे लगाया जा रहा पेवर ब्लॉक, सीमेंट लगाकर पेड़ों को भी कर दिया जा रहा है जाम

सड़क के किनारे लगाया जा रहा पेवर ब्लॉक, सीमेंट लगाकर पेड़ों को भी कर दिया जा रहा है जाम

पेड़ को मारने की हो रही कोशिश
silli(ranchi) सिल्ली बजार में सड़क के किनारे लगाया जा रहा पेवर ब्लॉक साथ ही पेड़ों को  भी सीमेंट लगाकर जाम कर दिया जा रहा है। वैसे भारी वाहनों की आवाजाही से पेवर ब्लॉक  टूटने की आशंका है। पथ निर्माण विभाग (पथ प्रमंडल रांची ग्रामीण ) के अंतर्गत रांची मुरी पथ के राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य कुल लंबाई 50 किलोमीटर तक मजबूती करण के तहत सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत सिल्ली मुरी  के सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है, जबकि इस सड़क पर भारी वाहन चलते हैं। इस सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाने के बजाय यहां पत्थर सोलिंग बेहतर होता। इस कार्य  की मॉनिटरिंग भी नहीं की जा रही है। नतीजा फेवर ब्लॉक लगाने के साथ-साथ पेड़ों को भी सीमेंट से जाम कर दिया जा रहा है। यह कार्य जय माता दी कंस्ट्रक्शन की ओर से की जा रही  है। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्य स्थल पर निरीक्षण नहीं किया जाता है, जिसके कारण ठेकेदार द्वारा अपनी मर्जी से गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने