GA4-314340326 छह माह पहले 23 करोड़ रुपए की लागत से बनी रांची-मुरी सड़क होने लगी जर्जर

छह माह पहले 23 करोड़ रुपए की लागत से बनी रांची-मुरी सड़क होने लगी जर्जर

23 करोड़ की लागत से बना रोड हो रहा ध्वस्त
Silli (Ranchi)  पीडब्लूडी द्वारा 23 करोड़़ रुपए की लागत से 6 महीने पहले मुरी से रांची तक बनी लगभग 50 किलोमीटर लंबी सड़क पहली बारिश के बाद ही उखड़़ने लगी है। सिल्ली बजार में  बीच सड़क पर हुए कालीकरण एवं गिट्टी कई जगहों पर उखड़ने लगी है। इसमें कोई संदेह नहीं कि  निर्धारित मापदंडों को दरकिनार कर सड़़क बनाई गई है। जब पहली बारिश के बाद ही नवनिर्मित सड़क की यह दशा है तो आनेवाले दिनों में जब और अधिक बारिश होगी तब सड़क की क्या स्थिति होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। सड़क की इस स्थिति को देख स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है। निर्माण के दौरान लोगों ने आपत्ति भी की थी लेकिन निर्माण एजेंसी और अधिकारियों ने इसे अनदेखा कर दिया। परिणाम स्वरूप सड़क का अलकतरा, मेटल उखड़ने लगा है और जगह-जगह गड्ढे होने लगे हैं। रात के समय ज्यादा परेशानियों का सामना वाहन चालकों को करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि पथ निर्माण विभाग पर प्रमंडल रांची (ग्रामीण)के अंतर्गत 23 करोड़ रुपए की लागत से मुरी से रांची तक 50 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण एवं राईडीग क्वालिटी सुधार का कार्य‌ जय माता दी कंस्ट्रक्शन रांची द्वारा किया गया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने