GA4-314340326 भारत माता की मंदिर में लगाया भगवा घ्वज

भारत माता की मंदिर में लगाया भगवा घ्वज

मंदिर परिसर में समिति के सदस्य
bundu(ranchi) बुंडू के भारत माता मंदिर के शीर्ष पर रविवार को भगवा ध्वज लगाया गया। इससे पूर्व इस मामले को लेकर भारत माता मन्दिर संवर्द्धन समिति की अध्यक्ष  रामदुर्लभ सिंह मुण्डा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 अगस्त को भारत माता चौक में 10 बजे भारत माता पूजन के बाद ध्वजारोहण करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले भारत माता मन्दिर में अखण्ड भारत दिवस के दिन भारत माता चौक में भारत माता मन्दिर के शीर्ष पर भगवा ध्वज लगाया गया। मौके पर भारत माता जय के नारे लगाये गये। बैठक में भारत माता मन्दिर संवर्द्धन समिति के अरूण जैन, प्रमोद कुमार सिंह, अमित उपाध्याय, राजीव झा, मनोज चौरसिया, मानस मिश्रा, शिवराज सिंह, अभय भगत, आलोक दास, राजकुमार महतो, मंयक मिश्रा, संजय मुखर्जी, कृष्णा मांझी, रघु मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने