GA4-314340326 सुदेश कुमार महतो ने जोन्हा में मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह में 340 बच्चों को किया सम्मानित

सुदेश कुमार महतो ने जोन्हा में मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह में 340 बच्चों को किया सम्मानित

टापर 6 बच्चों को सम्मानित करते सुदेश कुमार महतो
Angara (Ranchi)  गूंज परिवार सिल्ली के तत्वाधान में सोमवार को जोन्हा प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर में मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इस वर्ष अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा प्रक्षेत्र के पांच पंचायत के मैट्रीक परीक्षा के 6 टापर्स सहित 340 बच्चों को सम्मानित किया गया। टापर 6 बच्चों को टेबलेट दिया गया। मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने सभी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व डीडीसी डोमन सिंह मुंडा, पारसनाथ उरांव, मुखिया सारथी देवी, सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ, सीताराम साहू, मो. रिजवान, राजू महली, मो. इरफान, शंभू साहू, शंकर बेदिया, दिलीप बेदिया, श्याम सुंदर बेदिया, विक्रम ठाकुर, सूरज साहू सहित शिक्षिका प्रमिला महतो, शर्तिमा कुमारी, अर्पिता सुमन, आनंद कल्याण, स्वास्तिक सर्राफ, नृत्यनाथ महतो, रोहित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

सिल्ली विस में शिक्षा के क्षेत्र में नयी क्रांति का शुरुआत: सुदेश कुमार महतो

विधायक सुदेश कुमार महतो
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नयी क्रांति का शुरुआत हो चुका है। क्षेत्र के युवा व बच्चे शिक्षा के क्रांतिकारी बनके इसके सूत्रधार व सहभागी बने। आपके संकल्प शक्ति से ही सफलता मिलेगी। हमें अपने कमियों को पीछे छोड़कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुनूनी बनना होगा। सुदेश महतो ने कहा कि सिल्ली विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श स्थापित करेगा। बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मेरी है। आप सिर्फ मेहनत कर मुकाम को हासिल करें। पूरे विस में गूंज परिवार के द्वारा मैट्रिक की परीक्षा में सफल 3800 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। जोन्हा से इसकी शुरूआत की जा रही है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने