GA4-314340326 आदिवासी परिवार ने फैक्टरी लगाने के लिए जमीन बेची, जमीन दलालों ने सारी राशि 1.31 करोड़ रुपए कर ली निकासी

आदिवासी परिवार ने फैक्टरी लगाने के लिए जमीन बेची, जमीन दलालों ने सारी राशि 1.31 करोड़ रुपए कर ली निकासी

पीड़ीत व ठगी की शिकार संध्या देवी 
angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के बोनढीपा की महिला संध्या देवी ने जोन्हा निवासी सुरेश प्रजापति पर एक करोड़ 31 लाख रुपए निकासी कर हड़पने का आरोप लगाया है।स सम्बंध में संध्या देवी ने थाने में सुरेश प्रजापति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 27 जनवरी 2021 को अनगड़ा मौजा के खाता नंबर123, प्लाट नंबर 3348 और 3349, कुल रकबा 2.33 एकड़ जमीन को बालाजी कंपनी के बरियातू रांची निवासी वेंकट रमण, अंशुल आनन्द और अविनाश चन्द्र को जोन्हा निवासी सुरेश प्रजापति व तुपुदाना के एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से बिक्री की थी। इसके एवज में मेरे पति पुशुवा मुंडा एवं मेरे संयुक्त खाते(एचडीएफसी बैंक कांटा टोली चौक रांची शाखा) में एक करोड़ 32 लाख रुपए कंपनी ने जमा किया था। उक्त बैंक में खाता आरोपित सुरेश के माध्यम से खोला गया था। सुरेश ने जालसाजी कर इस बैंक में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवा लिया था। इसके बाद सुरेश ने एक और खाता सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया गोंदलीपोखर में यह कह कर खुलवाया कि यहां पैसा को ट्रांसफर करवा दिया जाएगा तो निकासी में आसानी होगी। इसके बाद पैसा ट्रांसफर करवाने के नाम पर जुन 2021 से जुलाई 2022 तक कई बार चेक में संयुक्त हस्ताक्षर करवा कर पैसे की निकासी करता रहा। इधर 27 नवम्बर 2022 को मेरे पति का निधन हो गया। इसके बाद 23 जुलाई 2023 को मैं जब एचडीएफसी बैंक पैसा निकालने गई तो बताया गया की खाते में मात्र 2999 रुपए शेष है। इधर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भी पैसे नहीं है। उसने आरोप लगाया की सुरेश प्रजापति, उसके सहयोगी और एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक के मिलीभगत से उनके खाते से एक करोड़ 31 लाख रुपए निकाल कर हड़प लिया गया है। 
अनुसंधान कर रहे अधिकारी सचिन लकड़ा ने बताया चल रही है जांच
मामले का अनुसंधान कर रहे एएसआई सचिन लकड़ा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 1.31 करोड़ रूपये की कथित तौर पर दो साल के अंदर निकासी कर ली गई। तीन अलग अलग बैंक में खाता खोला गया था। इस ठगी मामले में कई लोगों की संदिग्ध भूमिका की भी जांच की जा रही है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने