GA4-314340326 राहे व सोनाहातू प्रखंड के विभिन्न संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा

राहे व सोनाहातू प्रखंड के विभिन्न संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा

 

राहे ओपी में ध्वजारोहण करते
rahe(ranchi) राहे व सोनाहातू प्रखंड के विभिन्न संस्थानों में 77वां स्वतंत्रता दिवस पर शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। राहे प्रखंड कार्यालय में प्रमुख लीलमनी देवी, राहे ओपी में प्रभारी रामरेखा पासवान ने झंडा फहराया। मौके पर उपप्रमुख उमेश महतो, बीडीओ हारून रशीद, सीओ छोटन महेंद्र उरांव, पंचायत समिति सदस्य पुलिस कर्मी ग्रामीण उपस्थित थे। प्रखंड के झारखंड बालिका विद्यालय में वार्डन राजेश्वरी कुमारी, भगतसिंह चौक में रंगवती देवी, सुभाष चौक में मनोज चटर्जी, कांग्रेस कार्यालय वरीय नेता कृष्ण मोहन महतो ने ध्वजारोहण किया। इधर झारखंड पेंशनर संघ राहे के अध्यक्ष डा. परमेश्वर लाल ने कार्यालय में झंडा फहराया। नावाडीह पंचायत में मुखिया श्याम सिंह मुंडा, होटलो पंचायत में मुखिया गिरिबाला देवी, बंसिया पंचायत में मुखिया नवकृष्ण लोहरा, बसंतपुर पंचायत में तैज्यतमा देवी आदि झंडा फहराया। 
ध्वजारोहण करते
इधर सोनाहातू प्रखंड में प्रमुख विक्टोरिया देवी, थाना में प्रभारी सतीश वर्णवाल, अस्पताल में डा. जयराम शर्मा, कस्तूरबा स्कूल में वार्डन शशि बाड़ा, सोनाहातू पंचायत में मुखिया विकास सिंह मुंडा, तेतला पंचायत में मुखिया दीनबन्धु सिंह मुंडा, गलऊ पंचायत में मुखिया सावना महली, बारेंदा पंचायत में मुखिया सुभद्रा देवी ने झंडा फहराये। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने