GA4-314340326 दूसरी बार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने रघुवर दास को विनय महतो ने दी बधाई

दूसरी बार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने रघुवर दास को विनय महतो ने दी बधाई

रधुवर दास को बधाई देते विनय महतो
Sonahatu (Ranchi) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उत्साहित भाजपा रांची ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने पार्टी में दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए रघुवर दास से मिलकर बधाई दी। रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ प्रदान किया। भाजपा नेता विनय महतो धीरज ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निष्ठावान कार्यकर्ता को पार्टी ने अवसर दिया है। इससे कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह और जोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ऊर्जावान, मिलनसार और सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करने की सोच रखते हैं। 2024 के लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में इनके कुशल सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और फिर से पार्टी स्पष्ट बहुमत से केंद्र और राज्य में सरकार बनाएगी। बधाई देने वालों में किशोर कुमार मेहता, निखिल कुमार, अरविंद, मदन, पंकज आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने