GA4-314340326 कार्यकर्ता मिशन 2024 की तैयारी में जुटे, सिल्ली विस में परिर्वतन तय: झामुमो सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया

कार्यकर्ता मिशन 2024 की तैयारी में जुटे, सिल्ली विस में परिर्वतन तय: झामुमो सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया

झामुमो की बैठक
Silli (Ranchi) झामुमो सिल्ली की बैठक रविवार को बुढ़ाम स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो उर्फ राधिका महतो ने की। बैठक के मुख्य अतिथि झामुमो के सिल्ली विस प्रभारी सह रांची जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेदिया थे। इस अवसर पर रामानंद बेदिया ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2024 की तैयारी में जुट जाने का आहवान किया। 

झामुमो कार्यकर्ता एकजुट होकर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाये

झामुमो सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया
रामानंद बेदिया ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सिल्ली विस में मिशन 2024 में हर हाल में परिर्वतन तय है। एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। रामानंद ने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक करें। साथ ही सरकार की भावी योजनाओं को भी लोगों के बीच रखें। जिससे लोगों में पार्टी के प्रति  विश्वास बढ़ेगा। बैठक में पार्टी की मजबूती एवं सदस्यता रशीद अभियान पर विशे्ष विचार विमर्श किया गया। इस मौके अमित कुमार महतो, प्रवीण कुमार महतो, हेमंत कोइरी, अनिल बेदिया, भगीरथ महतो, अजीत कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, फलाहारी महतो, पांडे महतो, दशरथ महतो, दिलीप कुमार महतो, उपेन महतो, भोंदू सिंह नायक, मोहर्रम मोमिन, हेमंत महतो, बंसी कोइरी, विमलेश महतो, भरत प्रमाणिक, राजेश चौधरी, राजेश महतो, गोपाल महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने