GA4-314340326 सोनाहातू में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

सोनाहातू में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

आदिवासी दिवस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग
sonahatu(ranchi) आदिवासी विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में दुलमी गांव में विश्व आदिवासी दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक पाहनो द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया। साथ ही क्षेत्र के ग्राम प्रधान, प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पारंपरिक पाहन, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, आदि को साल, सगवान, महगुनी आदि पौंधा देकर सम्मानित किया गया। सभा को मुंडा कृष्ण कुमार सिंह, गोपाल सिंह मानकी, मंगल सिंह मुण्डा, भास्कर सिंह मुण्डा, फनिभूषण सिंह मुण्डा, मेघनाथ सिंह मुण्डा, बिक्टोरिया देवी, भोलेश्वर सिंह मुण्डा आदि ने संबोधित किया। संबोधन में सभी को विश्व आदिवासी दिवस के संदर्भ में जागरूकता फैलाने जरूरत है केन्द्र सरकार और राज्य सरकार से अपील है कि आदिवासीयों पर हो रहे शोषण, अत्याचार, जमीन लुट, अधिकारों का हनन आदि पर लगाम लगाये अन्यथा आदिवासी समाज उग्र आंदोलन पर मजबुर हो जायेगें। मौके पर युगल किशोर सिंह मुण्डा, ब्रजकिशोर सिंह मानकी, देवेन्द्र सिंह मुण्डा, गुणाधर सिंह मुण्डा, धीरज सिंह मुण्डा, चिरंजीवी सिंह मुण्डा, बेनीमाधव सिंह मुण्डा, आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के भोलेश्वर सिंह मुण्डा, मनोहर सिंह मुण्डा, विकास सिंह मुण्डा, मनोज सिंह मुण्डा, तपन कु सिंह मुण्डा, करम सिंह मुण्डा, खगेश सिंह मुण्डा, रंथु सिंह मुण्डा, चन्द्रमोहन, प्रकाश, बिरसा आदि का अहम योगदान रहा। इधर पुराण भवन में  प्रमुख विक्टोरिया देवी और उप प्रमुख सविता देवी के नेतृत्व में आदिवासी दिवस मनाया गया। केन्द्रीय सचिव पुरान विकास समिति के निशिकांत गोंझू , बरण सिंह मुंडा, मदन सिंह मुंडा, मालिक महानन्द पुरान भितरिया नायक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व शहीद महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत गीत के बाद विश्व आदिवासी दिवस, आदिवासी सांस्कृति परपंरा, महापुरुषों के बलिदान, एवं आदिवासी समुदाय का गरीबी, अशिक्षा ,स्वास्थ्य, रोजगार जैसे समस्याओ पर चर्चा किया गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने