GA4-314340326 गेतलसूद डैम छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे अनगड़ा थाना प्रभारी

गेतलसूद डैम छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे अनगड़ा थाना प्रभारी

angara(ranchi)  अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने शुक्रवार को गेतलसूद डैम छठ घाट का निरीक्षण किया। उनके साथ कमेटी के संरक्षक जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा व अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, सचिव संजय नायक, साहेबराम महतो उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने मौके पर कमेटी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। छठ व्रतियों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने व्रतियों की सुविधा के लिए कई आवश्यक सुझाव दिये। अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने बताया कि व्रतियों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने