GA4-314340326 खेल महोत्सव सिकिदिरी: अंडर-14 फुटबाल बालक का चैंपियन बना ब्लैक निंजा

खेल महोत्सव सिकिदिरी: अंडर-14 फुटबाल बालक का चैंपियन बना ब्लैक निंजा

angara(ranchi)  सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में चल रही जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव में मंगलवार को अंडर-14 फुटबाल बालक का चैंपियन बना ब्लैक निंजा बना। उसने फाइनल मैच में जेकेएसएस एफसी को हराया। बेडमिंटन सिंगल बालक जय पांडे स्वर्ण, रितेश कार्की रजत, अभ्यास क्षेत्री कांस्य, बालिका दीया थापा क्षेत्री स्वर्ण, श्रृष्टि सैनी रजत, अर्चना कुमारी कांस्य, शतरंज बालक भैरव करमाली स्वर्ण, कृष्णा चौधरी रजत, आकाश चौधरी कांस्य, हूप स्टेप जूनियर बालक आशुतोष करमाली स्वर्ण, पंकज बेदिया रजत, कृष्णा चौधरी कांस्य, हाई जंप सीनियर बालिका दीया कुमारी ने स्वर्ण, सुष्मिता कुमारी रजत, अर्चना कुमारी कांस्य पदक जीता। 

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाइक, भाजपा नेता बनमाली महतो ने किया। रामकुमार पाहन ने कहा कि जनकल्याण समर्पण संस्थान के द्वारा आए दिन समाजिक कार्य किए जाते है। सिकिदिरी जैसे सुदूर क्षेत्र में 100 खेलों के खेल महोत्सव से इस क्षेत्र के खिलाडियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। संस्थान के कई तैराक आज राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतीभा का लोहा मनवा रहे है। आयोजन समिति एवं सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत कुमार, महासचिव सत्यपाल राउत, कोषाध्यक्ष रमण कुमार, सचिव राजकुमार, अमन जायसवाल, पिंकी कुमारी, रोहित क्षेत्री, विजय सिंह, कुंती देवी, संजय राणा, संजू गोस्वामी, संदीप कुमार वर्मा, रवि करमाली, विवेक, रोहित कपटदार, नागेश्वर सिंह, रत्नेश्वर तिवारी, अमित मुंडा, गुड्डू सिंह, अमित महतो, कार्तिक बेदिया, मघु करमाली, मनोज करमाली आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने