GA4-314340326 चैंपियंस ट्राफी: रोमांचक मुकाबले में कांके ने औरंगाबाद को 2-0 से हराया

चैंपियंस ट्राफी: रोमांचक मुकाबले में कांके ने औरंगाबाद को 2-0 से हराया

 angara(ranchi)  18वीं चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट में शनिवार को सिटी स्पोटस औरंगाबाद व अंश क्लब कांके के बीच खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। गेतलसूद स्कूल मैदान में खेले गये मैच में कांके ने औरंगाबाद को 2-0 से हराया। पहले हाफ में औरंगाबाद को दो गोल करने का सुनहरा मौका मिला। लेकिन गोल नही कर पाये। 37वें मिनट में मिले एक पेनाल्टी में गोल कर कांके के नीतिन ने अपनी टीम को 1-0 की लीड दिला दी। दूसरे हाफ में भी खेल का रोमांच जारी रहा। औरंगाबाद के गोलची की गलती से 49वें मिनट में कांके के प्रदीप ने टीम के लिए दूसरा गोल दागा। कांके की ओर से साहिल व बाबा नायक ने शानदार खेल दिखाया। कांके टीम के सोनू व विशाल को येलो कार्ड दिखाया गया। 

राजेन्द्र यूनाइटेड का सराहनीय प्रयास: पारसनाथ भोगता

मुख्य अतिथि कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य पारसनाथ भोगता व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता नंदलाल राम ने प्लेयर आफ मैच का पुरस्कार कांके के साहिल को प्रदान किया। पारसनाथ भोगता ने कहा का राजेन्द्र यूनाइटेड का सराहनीय प्रयास है। इस तरह के आयोजन से युवाओं के बीच खेल में रूचि बढ़ती है। युवाओं की निगेटिव इनर्जी को सकारात्मक उर्जा में बदला जाता है। 26 नवंबर को राउरकेला पीटीआई व शहीद बिरसा क्लब जोरार के बीच मैच खेला जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेन्द्र शाही मुण्डा, सीइओ जैलेन्द्र कुमार, एएसआई सचिन लकड़ा, संजय नायक, शंकर बैठा, राजन महतो, राजेश लोहरा, सौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने