GA4-314340326 स्वर्ण पदक विजेता दिनेश का गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

स्वर्ण पदक विजेता दिनेश का गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

 rahe(ranchi) गोवा में आयोजित 37 वी राष्ट्रीय खेल में झारखंड राज्य को लॉन बॉल में दो स्वर्ण पदक दिलाने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश कुमार गुरुवार सुबह अपने पैतृक गांव राहे प्रखंड के इचाहातू-गुचिडीह पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर् पूरे गांव खुशी से झूम उठा। गांव की महिलाएं आरती उतारी, टीका लगाया, युवकों की टीम माला पहनकर स्वागत किया। पूरा गांव में गाजे बाजे के साथ घुमाया गया। इनकी सफलता पर विधायक सुदेश महतो ने बधाई दिया है।

मौके पर माता सरी देवी, पिता भजोहरी महतो, जयसिया राम, प्रकाश चन्द्र साहू, सीपी साहू, माधव महतो, महेश महतो, रंजीत सिंह मुंडा, राजेश कुमार महतो, माणिक महतो, सुनील महतो, कार्तिक महतो, मुरारी साहू, कमलनाथ महतो, धनजंय महतो, सत्यवीर सिंह मुंडा, सुरेंद्र महतो, सतेंद्र साहू, श्यामलाल महतो, जितवाहन महतो, देवेन्द्र नाथ महतो, शिवनन्दन महतो, नेहरू महतो, पुशुवा महतो आदि मौजूद थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने