GA4-314340326 छठ पूजा से पहले इंडाल्को घाट का हुआ कायाकल्प

छठ पूजा से पहले इंडाल्को घाट का हुआ कायाकल्प

 

silli(ranchi)  हिंडालको स्वर्णरेखा  नदी घाट क्षेत्र के लोगों के लिए  जीवन रेखा मानी गयी है। पूरे साल भर गंदगी से घिरी रहने वाली स्वर्णरेखा नदी छठ के बहाने ही सही चमक उठती है। छठ पूजा से पहले स्वर्णरेखा नदी इन दिनों साफ-सुथरा व बदली- बदली से नजर आने लगी है।  स्वर्ण रेखा नदी के किनारे घाट बनाने का कार्य इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। जेसीबी के जरिए बड़े पैमाने पर साफ-सफाई व घाट बनाने का काम हो रहा है। टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर पार्किंग की अलग व्यवस्था की जा रही है। साहेब बांध  घाट, सोहुल बांध घाट,  बंता स्थित रघु बांध घाट सहित विभिन्न घाटों पर  साफ-सफाई व घाट बनाने का काम हो रहा है। हिंडालको एचआर सोमवार को  मुरी हिंडालको घाट पर पहुंचे हुए थे। अपनी मौजूदगी में उन्होंने  घाट पर साफ-सफाई कराया। जेसीबी के जरिए पूरी तरह से कचरे को एकत्रित करके वहां हटाया गया तथा उबड़ -खाबड़ मिट्टी को समतल बनाया गया। हिंडालको प्रबंधन  के प्रयास से यह कार्य हो रहा है। हिंडालको एचआर अरुण कुमार रॉय ने कहा कि नदी को हमें इसी तरह से हमेशा साफ साफ सुथरा रखना होगा, क्योंकि स्वर्णरेखा नदी आसपास क्षेत्र के लिए लोगों के लिए जीवन रेखा है। अगर नदी साफ रहेगी तो हम स्वस्थ रहेंगे। अगर नदी गंदी होती है तो इससे वातावरण प्रदूषित होगा और इससे लोगों को समस्याएं बढ़ेगी। हमारी कोशिश है कि छठ पूजा से पहले घाट तैयार हो जाए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने