GA4-314340326 झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति रांची जिला संगठन विस्तार आज

झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति रांची जिला संगठन विस्तार आज

 angara(ranchi)  झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति रांची का शुक्रवार को सिरका पंचायत के मेढ़ेटूंगरी गांव में जन जागरण बैठक हुई। अध्यक्षता छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने किया। मुख्य अतिथि आन्दोलनकारी नेता लखीन्द्र महतो उपस्थित थे। बैठक में फलीन्द्र करमाली, कैप्टन जुगेश मुंडा, सूरज नारायण महतो, मार्शल महतो, महेन्द्र, सुधांशु आदि ने अपने विचार रखे। सुमित महतो ने बताया कि शनिवार को जेबीकेएसएस रांची जिला कमिटि का गठन किया जाएगा। केन्द्रीय कमेटी के सदस्य मोतीलाल महतो, आनंद कटियार, विजय सिंह सहित सात पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। जीपी हाई स्कूल के समीप बैठक के लिए तैयार पूरी कर ली गई है। बैठक में रांची जिला के 18 प्रखंड के सभी सक्रिय सदस्य को आमंत्रित किया गया है। मौके पर कृष्णा महतो, सीमा कुमारी, सुनीता देवी, किरण देवी, संगीता देवी, बंदिया देवी, प्रमीला देवी, जयराम महतो, छोटेलाल महतो, अनिल महतो, धनीराम लोहरा सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने