GA4-314340326 खरना सम्पन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

खरना सम्पन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

 

silli(ranchi)  चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने शनिवार की शाम में खरना का अनुष्ठान किया। शाम में व्रती स्नान कर भगवान भास्कर का ध्यान लगाया और अपने घर में खरना का भोग चढ़ाया। पूजा पाठ के बाद व्रतियों ने प्रसाद के रुप में खीर का भोजन किया। तत्पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। लोक आस्था के इस महापर्व में प्रसाद पानें के लिए लोग  व्रतियों के यहां पहुंचते रहे। देर रात तक प्रसाद पाने के लिए लोग एक दूसरे के घर जाते रहे। रविवार की शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्ध्य दिया जाएगा। सोमवार की सुबह में उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर चार दिवसीय पर्व संपन्न होगा।

 नेहा महतो पहुंची मधुमिता के घर, खरना पूजा में हुई शामिल 

झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष सह सिल्ली बिरसा मुंडा आर्चरी के अध्यक्ष नेहा महतो शनिवार को अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मधुमिता के मुरी स्थित आवास पर पहुंचे। वे मधुमिता के आवास पर आयोजित खरना प्रसाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने व्रतधारियों और परिजनों को छठ पर्व की शुभकामना देने के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने