GA4-314340326 लोक आस्था का पर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू

लोक आस्था का पर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू

 

silli(ranchi)  सिल्ली एवं आसपास क्षेत्रों में शुक्रवार से लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय खाय के साथ  शुरु हो गया। महापर्व छठ के प्रथम दिन प्रात: व्रती नदियों के घाटों व तालाबों किनारे पहुंच स्नान एवं सूर्य उपासना के साथ नहाय खाय की रस्म पूरी की। नहाय खाय के दौरान व्रती अरवा चावल का भात, चने की दाल, कद्दू की सब्जी का भोग लगाया। सूर्य उपासना के इस पावन पर्व पर नहाय खाय के बाद शनिवार को निर्जला उपवास रखकर खरना किया जाएगा। खरना में दूध, अरवा चावल व गुड़ से बनी खीर एवं रोटी का भोग लगाया जाता है। खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरु हो जाएगा जो कि रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद पारण के साथ पूरा होगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने