GA4-314340326 जैविक उद्यान परिसर में गूंजी धरती आबा बिरसा मुंडा की जयकारा

जैविक उद्यान परिसर में गूंजी धरती आबा बिरसा मुंडा की जयकारा


 ormanjhi(ranchi)  ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संगठनोें द्वारा बुधवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भगवान बिरसा मुंडा स्माक समिति द्वारा जैविक उद्यान परिसर में आयोजित जयंती कायर्क्रम में आसपास के युवतियां लालपाढ साड़ी पहन कर पहुची थी। सभी ने समिति के अध्यक्ष बीना देवी मुंडा की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प् अर्पित किया। इससे पूर्व मुख्य पाहन दिल रंजन पाहन द्वारा धूप-दीप से विधिवत पूजा किया गया। वहीं कायर्क्रम में लोगों द्वारा बिरसा मुंडा की जयकारा लगाई गई। मुख्य रूप से उपस्थित टीएसी सदस्य सह मुख्य संरक्षक जमल मुंडा ने उपस्थित युवाओं को बिरसा मुंडा को दी गई भगवान की उपाधी की जानकारी देते हुए बिरसा मुंडा की गौरव गाथा बताया। वही बीना मुंडा ने कहा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी आदिवासी समाज के लिए ही नही सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। मौके पर संरक्षक काशीनाथ पाहन, मंगल उरांव, बीना मुंडा, सचिव अशोक कुमार मुंडा, सुरेंद्र उराव, रोपन उरांव, फेकन पाहन, दीपक मुंडा, सुखराम उराव, सुरेंद्र मुंडा, प्रतित कच्छप, नेवाराम मुंडा, रेशमी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, रतनी देवी, रश्मि देवी, लेवंती देवी, जानो देवी, शांति कुमारी, संगीता कुमारी, एकता कुमारी व आषा कुमारी आदि उपस्थित थे। 

सदमा व होचई में लगा जतरा- बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सदमा व होचई में जतरा लगाया गया। भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह आदिवासी 22 पड़हा जतरा द्वारा कायर्क्रम आयोजित कर सदमा चैक में स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। बाद में हाई स्कूल मैदान में जता लगाया गया। जहां स्कूली बच्चों द्वारा नृत्य व झारखंड के कलाकारों द्वारा सांस्कृति कायर्क्रम का आयोजन किया गया। वहीं होचई में आदिवासी 22 पड़हा सोहराई जतरा समिति जतरा लगाया गया। समिति के मुख्य संरक्षक डा. बिरसा उरांव ने बताया कि जतरा के साथ खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कायर्क्रम में हरिलाल मुंडा, बाबुलाल महली, रमेषचंद्र उरांव, रवि मुंडा, दिनेष उरांव, संदीप करमाली, सुभाष मुंडा, राजेंद्र महली, राजकुमार प्रजापति, बाबुलाल उरांव, समिति सदस्य व अतिथिगण उपस्थित थें।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने