rahe(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के सताकी रामडेरा में शुक्रवार को जसपुरिया सेवा केंद्र के प्रमुख व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने एक सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल व गरम वस्त्र का वितरण किया। लोगों से 22 जनवरी को अयोध्या में नवविर्मित राममंदिर की होनेवाली प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर अपने अपने घरों में घंटी बजाने व शाम में दीप जलाने का आहवान किया। कहा कि हिन्दुओं के लिए यह ऐतिहासिक झण है।
साथ ही ग्रामीणों के साथ मकर सक्रांति के पूर्व दही-चुड़ा, तिलकुट का भोजन किया। मौके पर जैलेन्द्र कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांव गरीब, किसान, महिला के विकाश के बारे में कराये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व राहे मंडल अध्यक्ष जवाहर महतो, अनगड़ा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष जगेश्वर महतो, ग्राम प्रधान अमर सिंह मुंडा, आचार्य विद्यालय की शिक्षिका रुकमणी देवी, मेघनाथ महतो, गोपी मिर्धा आदि मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.