GA4-314340326 उपराष्ट्रपति के अपमान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोंदलीपोखर में निकाला आक्रोश प्रदर्शन

उपराष्ट्रपति के अपमान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोंदलीपोखर में निकाला आक्रोश प्रदर्शन

angara(ranchi)  विपक्षी इंडी गठबंधन के सांसदों के द्वारा उपराष्ट्रपति का अपमान करने व हेमंत सोरेन सरकार के कथित असफलताओं के विरोध में गुरूवार को गोंदलीपोखर बाजार में भाजपा रांची जिला ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन किया। पेट्रोल पंप से निर्मल महतो चौक तक आक्रोश प्रदर्शन मार्च निकाला गया। भाजपा कार्यकर्ता लगातार इंडी गठबंधन व हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो कर रहे थे। 

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, शिक्षाविद डा. अमर कुमार चौधरी व जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा थे। गंगोत्री कुजूर ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता हताशा का शिकार होकर नैतिकता व सामान्य व्यवहार के विरुद्ध आचरण कर रहे है। उन्हें आगामी चुनावों में अपनी हार स्पष्ट नजर आ गया है। रामकुमार पाहन ने कहा कि हताशा के कारण ही इंडी गठबंधन के सांसद असंसदीय व्यवहार कर रहे है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य में सभी मुद्दों पर असफल साबित हुई है। राज्य में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार व्याप्त है। मौके पर राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। 

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक आनंद जायसवाल, जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, जिला महामंत्री प्रीतम साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिप सदस्य रामअवतार केरकेट्टा, जिला उपाध्यक्ष मानकी राजेन्द्र शाही, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक, धीरज महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, मंडल महामंत्री राजेन्द्र महतो, मंडल महामंत्री सुनील महतो, संतोष महतो, विष्णु महतो, सुप्रेश महतो, ओबीसी जिलाध्यक्ष प्रताप कुशवाहा, विजय महतो, रामकुमार दुबे, सत्यम कुशवाहा, बिनोद साहू, संजीव तिवारी, राजू प्रमाणिक, इमरान खान, मनोज राम, ठानो मुंडा, लक्ष्मण सिंह मुंडा, सुधाकर चौबे, राजा महतो, दुर्गा महतो, चौधरी महतो, अगमलाल महतो, महानंद महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने