angara(ranchi) आजसू पार्टी नवागढ़ पंचायत में मंगलवार को पंचायत अध्यक्ष ऋषि हज़ाम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव उपस्थित थे। पारसनाथ उरांव ने कहा कि आजसू पार्टी में हर वर्ग और जाति की अहम भूमिका है। मौके पर आजसू पार्टी छात्र संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें बिरसा मुंडा को अध्यक्ष, बिंदेश्वर भोगता को सचिव व रंजीत मुंडा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी, जगदीश भोगता, सोनू करमाली, सुकरा बेदिया, बिजय बेदिया, राजेश मुंडा, मिथुन करमाली, मनोज पाहन, नीरज भोगता, रमेश बेदिया, लखीन्द्र बेदिया, दशरथ बेदिया, दीपक बेदिया आदि उपस्थित थे।
बिरसा मुंडा बने आजसू छात्र संगठन के नवागढ़ पंचायत अध्यक्ष
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.