GA4-314340326 आजसू की बैठक में चूल्हा प्रमुख कमिटि गठित करने का आहवान

आजसू की बैठक में चूल्हा प्रमुख कमिटि गठित करने का आहवान

angara(ranchi)  आजसू पार्टी की बैठक मंगलवार को गेतलसूद के रेशम सामुदायिक भवन महिला पंचायत प्रभारी सोनी देवी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो थे। जगरनाथ महतो ने संगठन की मतबूती, पंचायत प्रभारी और ग्राम प्रभारी के दायित्व और कर्तव्य की जानकारी दी। चूल्हा प्रमुख के बारे में जानकारी दी गई। निर्णय हुआ की अगली बैठक में चूल्हा प्रमुख का गठन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड उपाध्यक्ष किशुन महतो, पंचायत प्रभारी दीपक करमाली, परमेश्वर महतो, बुधनी देवी, होलिका देवी, बालचंद मुंडा, सुरेश महतो, शीला देवी, विनावती देवी, सोनी देवी, होलिका देवी, इतवारी देवी, जितनी देवी, मुन्नी देवी, निरासो देवी, नीरो देवी, मंजू देवी, डूभन देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم